Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 18 Nov 2022 4:30 pm IST

मनोरंजन

Shraddha Murder Case पर राम गोपाल वर्मा ने किया ये ट्वीट, मिल रहा यूजर्स का जबरदस्त समर्थन


 बीते दिनों दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर के मर्डर केस ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। आम जनता के साथ-साथ सेलेब्स में भी इस घटना को लेकर काफी गुस्सा है। बता दें कि लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं श्रद्धा की उसके पार्टनर यानी बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर फ्रिज में लगा दिया। इसके बाद उसने उन टुकड़ों को  एक-एक करके दिल्ली के महरौली के जंगलों में फेंकना शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर टेलीविजन एक्ट्रेस कविता कौशिक के बाद अब बॉलीवुड फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी बड़ा ट्वीट किया है।
फिल्म  निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है - शांति से आराम करने के बजाय उसे (श्रद्धा वालकर) को एक आत्मा के रूप में वापस आना चाहिए और उसे (आफताब पूनावाला) को 70 टुकड़ों में काट देना चाहिए। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा- 'इस तरह की नृशंस हत्याओं को सिर्फ कानून के दम पर नहीं रोका जा सकता, लेकिन अगर पीड़ित आत्माएं मरने के बाद वापस आकर अपने हत्यारों को सजा दें तो निश्चित तौर पर इस तरह की जघन्यता को रोका जा सकता है।' उन्होंने लिखा- मैं भगवान से ये अनुराध करता हूं कि इस पर विचार और जरुरी कार्रवाई करें।' रामगोपाल वर्मा के इस ट्वीट पर अब यूजर्स भी रीट्वीट कर रहे हैं अपना समर्थन दे रहे हैं।