Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 26 Mar 2023 5:20 pm IST


Akanksha suicide case: एक्ट्रेस की मौत के बाद से गायब हैं बायफ्रेंड समर सिंह, फोन भी हुआ स्विच ऑफ़


आज सुबह भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। इस खबर के आने के बाद से भोजपुरी सिनेमा जगत और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि  बीती रात तक आकांक्षा दुबे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव थीं और पोस्ट शेयर कर रही थीं।  25 साल की आकांक्षा दुबे ने पिछले महीने ही 14 फरवरी को भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था।
वहीं अब कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के सुसाइड के बाद से समर सिंह  गायब हैं और उनका फोन भी स्विच ऑफ़ आ रहा है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे फिल्म नायक शुरू करने वाली थीं।
इसी सिलसिले में आज सुबह 9 बजे जब मेकअप बॉय उन्हें बुलाने के लिए होटल के कमरे में गया उनका कमरा अंदर से लॉक था। कई बार आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसके इसकी खबर यूनिट को दी। जब होटल स्टॉफ ने दूसरी चाभी से कमरा खोला तो एक्ट्रेस का शव फंदे से लटका मिला।