Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Apr 2022 7:00 am IST


रोडवेज के विशेष श्रेणी और संविदा कर्मियों को ईएसआइ की सुविधा


देहरादून: रोडवेज में कार्यरत लगभग तीन हजार विशेष श्रेणी और संविदा कर्मचारियों को अब कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइ) की सुविधा मिलेगी। बुधवार को रोडवेज अधिकारियों एवं उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बीच हुई वार्ता में यह सहमति बनी। बताया गया कि अभी तक नियमित कर्मचारियों को ही यह सुविधा मिल रही थी। अधिकारियों के अनुसार अब सस्मत डिपो में ईएसआइ की सुविधा लागू हो चुकी है। मुख्यालय के स्तर पर इसकी प्रक्रिया चल रही।