Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Jul 2022 10:57 am IST


आप भी पाना चाहते हैं नेचुरल पिंक गाल ? यहां हैं असरदार तरीकों की कतार


खूबसूरत स्किन के साथ ही पिंक गाल और लिप्स हर कोई पाना चाहता है। हालांकि, जरा से मेकअप की मदद से आपकी ये दोनों ही ख्वाहिश पूरी हो सकती हैं। लेकिन कुछ लोग नेचुरल तरीके से इन्हें पाना चाहते हैं। यहां हम बता रहे हैं प्राकृतिक तौर पर कैसे पाएं पिंक लिप्स...

1) फेशियल मसाज- गालों को पिंक बनाने के लिए अपनी उंगलियों से मसाज करें। ये ब्लड सर्कुलेशन में आपकी मदद करेगा और फिर गालों को नेचुरली पिंक बनाने में मदद करेगा।

2)एक्सफोलिएशन है जरूरी- अपने गालों को नेचुरली चमकदार बनाने के लिए अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी है। डेड स्किन सेल्स अक्सर त्वचा के रंग को नम कर देते हैं, जिससे वह सुस्त और बेजान दिखती है। रोजाना  एक्सफोलिएशन डेड सेल्स और धूल को हटाने में मदद करता है और आपके गालों के नेचुरली रंग को भी बरकरार रखता है। 

 3) चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं- अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं क्योंकि इससे आपके गालों में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद मिलेगी। गुलाबी गाल पाने के लिए यह आसान तरीका है।