Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 4 Jan 2022 5:46 pm IST


जसपुर: एशिया की सबसे बड़ी लकड़ी मंडी में व्यापारियों की हड़ताल, 18% GST का विरोध


उधमसिंह नगर जिले की जसपुर लकड़ी मंडी के व्यापारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल पर बैठे लकड़ी व्यापारी मंडी शुल्क में 18 प्रतिशत जीएसटी का विरोध कर रहे हैं। लकड़ी के व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर जसपुर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया। इस दौरान लकड़ी मंडी व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान लकड़ी मंडी अध्यक्ष शाहनवाज ने बताया कि लकड़ी कारोबार पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाई है, जिसके विरोध में उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया है।  व्यापारियों ने कहा कि जबतक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, उनकी हड़ताल जारी रहेंगी। वहीं उपजिलाधिकारी ने बताया कि लकड़ी मंडी व्यापारियों ने मंडी शुल्क बढ़ाये जाने का विरोध किया है। उसी के लिए ज्ञापन दिया गया है, जिसे तत्काल उच्चधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा।