Read in App


• Sun, 18 Jul 2021 2:00 pm IST


गुलदार के हमले में महिला घायल


हिंडोलाखाल क्षेत्र के दुरोगी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमलाकर उसे घायल कर दिया। सीएचसी हिंडोलाखाल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को बेस चिकित्सालय श्रीकोट रेफर कर दिया। वहां महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। दुरोगी गांव की नव विवाहिता रीना देवी (21) धान की रोपाई के लिए गड़ाकोट गांव से मायके आई थी। बृहस्पतिवार देर शाम वह कुछ महिलाओं के साथ खेतों में रोपाई का काम पूरा कर घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते के पास झाड़ी में छिपे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। साथ चल रही महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग निकला। गुलदार ने महिला के गले पर हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने रीना देवी को तुरंत सीएचसी हिंडोलाखाल पहुंचाया।