Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 19 Feb 2022 11:12 am IST

राजनीति

'जीत हो या हार , निरंतर करेंगे जन सेवा' - कोठियाल


उत्तरकाशी: विधान सभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न होने के बाद कामर व पिंलग गांव का भ्रमण कर गुरुवार को नेताला में पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित करते आप नेता कर्नल कोठियाल ने कहा कि चुनाव में जीत हो या हार वह निरंतर जनता की सेवा करते रहेंगे। जिसके लिए चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी का विस्तार भी किया जायेगा। गुरुवार को नेताला में आयोजित कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी के सभी मंडल प्रभारी, बूथ प्रभारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनका आभार व धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर कोठियाल ने कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं को लिए वह दिन रात कार्य करेंगे। कहा कि चुनाव मतगणना होने के बाद पार्टी विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जायेगी। कहा कि गंगोत्री विधानसभा से पार्टी जीत रही है।