Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 17 Dec 2021 4:35 pm IST


विनोद पांडे बने वन पंचायत संगठन के अध्यक्ष


सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को वन पंचायत संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। विनोद पांडे को अध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में मौजूद विभिन्न वन पंचायतों के सरपंचों ने पिछली सरकारों और वर्तमान सरकार पर उनकी वन पंचायतों और सरपंचों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। साथ ही पंचायतों के विकास के लिए समय- समय पर योजना बनाकर पंजीकरण व सुरक्षा रखरखाव करने, प्रत्येक वन पंचायत में सभागार व फायर सीजन में बजट दिए जाने और सरपंचों का मानदेय बढ़ाने की मांग की।