Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 20 Sep 2022 1:30 pm IST

खेल

IND vs AUS 2022: टी-20 मैच में बारिश डाल सकती है खलल , हल्की बारिश का पूर्वानुमान


भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच के दौरान मंगलवार को बारिश खलल डाल सकती है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि तेज बारिश की संभावना काफी कम है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी बादल छाए रहने की संभावना जताई थी, जिसका असर शहर में देखने को मिला। ज्यादातर समय बादल छाए रहे और शाम चार बजे के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसका असर चंडीगढ़ के तापमान पर भी देखने को मिला। चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत से 3 डिग्री ज्यादा है। मोहाली में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को मोहाली में भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मानसून की वापसी की भी संभावना जता दी है।