Read in App


• Wed, 14 Apr 2021 8:06 am IST


15 मई को इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट


नवरात्रि के पावन पर्व पर गंगोत्री मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री मंदिर के कपाटोद्घाटन का शुभ मुहूर्त निकाला। वैदिक पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आगामी 15 मई को सुबह 7.31 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। मंगलवार को प्रथम नवरात्र के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय पर श्री पांच मंदिर समिति गंगोत्री के पदाधिकारियों व तीर्थ पुरोहितों की बैठक हुई।

मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर आगामी 15 मई को सुबह 7.31 बजे पर विधि विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।