Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 29 Mar 2022 4:43 pm IST


बीस हजार कर्ज के 70 हजार चुकाए फिर भी डेढ़ लाख बाकी


रुद्रपुर में सूदखोर की प्रताड़ना और मारपीट का वीडियो वायरल होने के प्रयास मामले से एक बार फिर सूदखोरों के जाल तस्वीर सामने आई है। तराई में सूदखोरों का जाल बिछा हुआ है। जिसने भी एक बार कर्ज लिया फिर वह उस दलदल से निकल नहीं पाया।मूलधन से कई गुना ज्यादा कर्ज देने के बाद भी वह कर्जमुक्त नहीं हुए। एक व्यक्ति ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि बीस हजार कर्ज का 70 हजार ब्याज चुकाने के बाद उस पर डेढ़ लाख रुपये बाकी था। चक्रवृद्धि ब्याज वसूलने के धंधे में लगे लोग हेकड़ी से अमानवीय तरीके अपना रहे हैं। सूदखोरों के डर से तीन साल में काशीपुर के दो, रुद्रपुर और हल्द्वानी में एक-एक युवक के खुदकुशी के मामले सामने आ चुके हैं।ब्याज पर रकम देने के लिए यूं तो साहूकारी व्यवस्था है। कुछ शर्तों के साथ साहूकारों का पंजीकरण जिला प्रशासन करता है। जिले में चंद साहूकारों ने ही पंजीकरण कराया है। बीच में यह व्यवस्था बंद हो जाने के कारण अधिकतर का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इससे इतर, हजारों की संख्या में लोग दबंगई के बल पर ऋण वितरण का गोरखधंधा कर रहे हैं। जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा उठाकर सूदखोर उनसे चक्रवृृद्धि ब्याज वसूल रहे हैं।