Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Oct 2021 4:20 pm IST


शिशु मृत्यु दर में सुधार पर स्वास्थ्य मंत्री ने थपथपाई अफसरों की पीठ


 राज्य में शिशु मृत्यु दर में चार अंकों की कमी आने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है।
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शिशु मृत्यु दर में और कमी लाने के प्रयास किये जाएंगे। विदित है कि भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल सैम्पल रजिस्ट्रेशन सिस्टम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर वर्ष 2019 के लिए कराए गए सर्वे के मुताबिक राज्य शिशु मृत्यु दर अब पार्टी हजार जीवित जन्म पर 27 हो गई है। उन्होंने कहा कि शिशु मृत्यु दर में इस गिरावट का श्रेय राज्य में कार्यरत आशा कार्यकत्रियों को जाता है। जिन्होंने सुरक्षित प्रसव कराने के लिए गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में शिशु मृत्यु दर में चार अंकों की गिरावट आई है जो कि राज्य में बेहतर होते स्वास्थ्य सेवाओं के संकेत हैं।