देश में कोरोना की रफ्तार फिर से बढ़ती ही जा रही है। महाराष्ट्र, पंजाब और केरल समेत सात राज्यों में तेजी से हालात बदल रहे हैं। इन राज्यों में बढ़ते मामलों के चलते पिछले 84 दिनों में पहली बार रविवार को एक दिन में 25 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए।
करीब डेढ़ महीने में सबसे अधिक मौतें भी हुई हैं। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2.10 लाख को पार कर गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बाद अब येदियुरप्पा ने भी चेताया है।