Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 Sep 2024 4:28 pm IST


अफीम की खेती करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार


उत्तरकाशी : थाना मोरी पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से अफीम की खेती करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मोरी क्षेत्रान्तर्गत थुनारा गांव के सीदड़ नामक तोक में कुछ लोगों द्वारा बिना लाइसेंस के अवैध अफीम की खेती की जा रही थी। गत वर्ष भी उक्त स्थान पर पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कर करीब 2 बीघा भू-भाग पर उगाई गयी अफीम की खेती को नष्ट किया गया था। अफीम की पैदावार करने वाले लोगों के विरुद्ध थाना मोरी पर एनडीपीएस ऐक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुये शुक्रवार देर शाम को मामले में संलिप्त 30 वर्षीय छोटू पुत्र सजनू निवासी ग्राम थुनारा, मोरी उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया गया।