Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Aug 2021 5:37 pm IST


पिम्पल्स या फिर ऑयली स्किन से परेशान? तो इन चीजो का करें इस्तेमाल


अगर आप भी अपनी स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाना चाहते है, तो  हम आपको बताएंगे पिम्पल्स या फिर ऑयली स्किन से सम्बंधित कुछ बातें। आइस वाटर यानी बर्फ के पानी से मुंह धोने से स्किन को इसके कई फायदे होते हैं। गरम पानी से पोर्स खुलते हैं तो वहीं आइस वॉटर ठीक इससे उलट काम करता है। यह पानी आपके चेहरे के पोर्स को छोटा करने में मदद करता है। जिस वजह से पोर्स को क्लीन रहने में मदद मिलती है, जो की पिम्पल्स जैसी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर रखता है। इससे आपके चेहरे की त्वचा को स्मूद लुक देने में मदद मिलती है। वही आपको बता दें की इसके अलावा भी इसके कई और फायदे हैं- 

चेहरे की सुजन से छुटकारा 
कभी-कभी सोने के बाद चेहरा सूज जाता है। ऐसे में सूजा हुआ फेस अजीब लगता है। इस स्थिति में सबसे असरदार साबित होगा बर्फ का पानी। बर्फ का पानी चेहरे की सूजन दूर  करके आपको फ्रेश लुक देता है।

झुर्रियो में भी असरदार
अगर आपको वक्त से पहले झुर्रिया पड़ रही है, तो  भी आप बर्फ के पानी का इस्तेमाल शुरू कर सकते है। जिससे आपकी झुर्रियां काफी हद तक कंट्रोल होने के साथ-साथ सेल्स रिकवरी में भी मदद मिलती  है।

ऐसे करें इस्तेमाल  
एक बड़े कटोरा लें उसमें  नॉर्मल पानी डालें और  एक ट्रे आइस क्यूब्स डाल दें। बर्फ को पूरी तरह से डिजॉल्व हो जाने दें। ऐसा करने के बाद इस पानी में अब अपना चेहरा कुछ-कुछ सेकंड के लिए डुबाते रहें। अगर चाहे तो हाथ में पानी लेकर भी चेहरे को धो सकते हैं, ऐसा करना भी आपकी स्किन को वो सारे फायदे पहुचाएंगा, जो बर्फ का पानी पहुंचाता है।