Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Sep 2022 11:00 am IST


महादेव पर क्यों नहीं चढ़ाया जाता केतकी का फूल


हिंदू धर्म में भगवान शिव को विशेष स्थान दिया गया है। भोलेनाथ के काफी बड़ी संख्या में भक्त हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। भगवान शिव भी अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जाने-अनजाने में भक्त भगवान शिव को कुछ ऐसी चीजें अर्पित कर देते हैं जो उन्हें चढ़ाना वर्जित होता है। हम बात कर रहे है केतकी के फूल की जो महादेव को अर्पित नहीं किया जाता . लेकिन क्यों ये हम आपको बताते है ।

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव को केतकी के फूल भी अर्पित नहीं किए जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार केतकी के फूल ने एक झूठ में भगवान ब्रह्मा का साथ दिया था। इससे नाराज होकर भगवान शिव ने केतकी के फूल को श्राप दिया था और कहा था कि केतकी के फूल को कभी भी भगवान शिव पर नहीं चढ़ाया जाएगा। तभी से केतकी के फूल को भगवान शिव पर चढ़ाना अशुभ माना जाता है।