Read in App


• Sat, 18 May 2024 11:38 am IST


भडेलीगाड यमुनोत्री वैकल्पिक मार्ग पर घोड़े ने तोड़ा दम ! रास्तों की बदहाली बन रही बेजुबानों के लिए खतरा ?


बड़कोट (उत्तरकाशी) : भडेलीगाड यमुनोत्री वैकल्पिक मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ ही बेजुबानों के लिए जोखिम भरी आवाजाही है। मार्ग पर आज एक घोड़े की मौत हो गई। भडेलीगाड यमुनोत्री वैकल्पिक मार्ग पर एक घोड़े ने दम तोड़ दिया। वन विभाग के वैकल्पिक मार्ग की बदहाली ने विभाग की कार्यप्रणाली की खोली पोल दी। गत वर्ष भी इसी 2.5 किमी मार्ग पर कई घोड़े खच्चरों की मौत हुई थी।
सुरक्षा एवं सुगम आवाजाही को लेकर यह मार्ग काफी संवेदनशील है। भडेलीगाड यमुनोत्री वैकल्पिक मार्ग खड़ी चढ़ाई के साथ ही ऊंचे-ऊंचे रास्ते होने से श्रद्धालुओं के साथ ही बेजुबानों की आवाजाही जोखिम भरी रहती है।