Read in App


• Thu, 22 Jul 2021 4:29 pm IST


विधानसभा अध्यक्ष ने राहत पैकेज पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया


आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य में कोविड.19 से प्रभावित पर्यटन और चार धाम यात्रा से संबंधित गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने हुए कहा कि राज्य के गठन के उपरांत दिये जाने वाला अब तक का किसी भी सरकार का सर्वाधिक राहत पैकेज है। इस अवसर पर परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठनो के लोगों ने भी विधानसभा अध्यक्ष के संग मुख्यमंत्री से भेंटकर फूलमाला पहनाकर  उनका आभार व्यक्त किया।  विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर वार्ता करते हुए विशेषतौर पर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से प्रारंभ किए जाने की अनुमति के लिए गंभीरता से विचार किये जाने की बात कही।