Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Jul 2022 4:16 pm IST

खेल

दूसरी बार पिता बनने वाले हैं अजिंक्य रहाणे , पत्नी राधिका ने दी जानकारी


भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। रहाणे की पत्नी राधिका (Radhika Dhopavkar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पति अजिंक्य रहाणे और बेटी के साथ नजर आ रही हैं। 34 साल के रहाणे के घर दूसरी बार किलकारियां गूंजने वाली हैं। रहाणे खराब फॉर्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ (IND vs ENG) पांचवें और आखिरी टेस्ट में टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए थे और इस समय वह क्रिकेट से दूर हैं।रहाणे और राधिका 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे और राधिका ने 2019 में बेटी को जन्म दिया था। रहाणे के घर अब एक बार फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। राधिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, अक्टूबर 2022। इसके साथ ही उन्होंने बेबी बंप और हार्ट का इमोजी शेयर किया है। राधिका के इस पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें बधाई भी दी है। उनके इस पोस्ट से साफ है कि राधिका अक्टूबर 2022 में दूसरी बार मां बनने वाली हैं।