Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 18 Nov 2021 7:30 am IST


ज्योलीकोट के दांगड़ गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में खेल रही 5 साल की राखी को मार डाला


उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लोग नरभक्षी गुलदार के आतंक के साए में जी रहे हैं। बीते दिन ऋषिकेश की आबादी वाली कॉलोनी में गुलदार घूमता नजर आया तो वही अब एक दुखद खबर नैनीताल जिले से आई है। यहां चोपड़ा ज्योलीकोट (Jyolikot Dangar Village Rakhi Leopard) के ग्राम दांगड में आंगन में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन अफसोस कि वह बच नहीं सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण डरे हुए हैं। उन्हें घर से बाहर निकलने में डर लगने लगा है। बच्चे भी घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना चोपड़ा गांव की है। यहां मोहन सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीती शाम मोहन सिंह की पांच वर्षीय बेटी राखी घर के आंगन में खेल रही थी।