Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Sep 2021 4:23 pm IST


कोलकाता में मौजूद हैं ये ऑफबीट जगहें, इन सुंदर नजारों का उठाएं आनंद


कोलकाता को हम भारत कल्चरल कैपिटल के नाम से भी जानते है। इस शहर में कई ऐसी जगह है जहां घूमने की ढेरों जगह हैं। यहां मौजूद मॉन्यूमेंट्स, म्यूजियम, गैलरी  सभी अपना इतिहास बताते हैं। कोलकाता में घूमने के लिए कई सारी जगह है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोलकाता के पास में कुछ ऐसी ऑफबीट जगहें हैं जहां शांति से आप समय बिता सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कोलकाता के पास मौजूद खूबसूरत ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप वीकेंड पर जा सकते हैं। 

 जूनपुट-  जूनपुट आपके लिए सही जगह है। अगर आप शांतिपूर्ण समय बिताना चाहते हैं। सुंदर समुद्र और चारों ओर पाम के पेड़ देखकर ऐसा लगता है कि आप गोवा या फिर केरल आ गए हैं। यहां मरीन बायोलॉजी म्यूजियम है, जहां एक्वेटिक लाइफ के बारे में जान सकते हैं। यहां से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर जगन्नाथ मंदिर है, जिसके दर्शन करने आप जा सकते हैं। जूनपुट  में घूमने के लिए एक मंदिर और एक लाइट हाउस है। 

सोनाझुरी- सोनाझुरी को सबसे साफ जंगलों में से एक माना जाता है। यहां पर हिरण से लेकर कई रंग बिरंगे पक्षियों को देख सकते हैं। इस जगह के आसपास आदिवासी जनजाती के लोग रहते हैं। जंगल के पास में है एक नदी। इस जगह पर रबिंद्रनाथ टैगोर ने बहुत समय बिताया था। यहां उनके नाम से एक आश्रम भी है। 

 अगर आप कोलकाता के पास सबसे अच्छे पिकनिक स्पॉट की तलाश में हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं। ये शहर से 65 किलोमीटर की दूरी पर है। जंगल और खेतों के कारण यह हरी-भरी जगह है। यहां इच्छामती नदी किनारे आप पिकनिक मना सकते हैं।