Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 15 May 2022 9:30 am IST

मनोरंजन

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा भाई जान का लंबे बालों वाला लुक


बॉलीवुड के दंबग खान सलमान ने अपनी नई फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग शुरू कर दी है। अपना फर्स्ट लुक साझा करते हुए सलमान खान ने शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी है। हालांकि, इस फोटो के साथ उन्होंने फिल्म का जिक्र नहीं किया। मगर उनके प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि यह सल्लू का 'कभी ईद कभी दिवाली' का लुक हो सकता है। बता दें कि फिलहाल सलमान खान मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। एक दिन पहले पूजा हेगड़े ने भी तस्वीर शेयर कर इस बारे में पुष्टि की थी।इस तस्वीर में सलमान खान के बाल लंबे नजर आ रहे हैं। साथ ही वह एक्शन करने हुए भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में उन्होंने ब्लैक डेनेम जैकेट पहनी हुई है। सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में मुख्य भूमिका में तेलुगु अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती भी हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के विले पार्ले में एक विशेष सेट पर शुरू हुई है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं और इसमें फीमेल लीड रोल में पूजा हेगड़े हैं।