Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 8 May 2023 8:30 am IST

मनोरंजन

कीर्ति कुल्हारी ने कराया हेयर कट, बदले लुक को देख चौंक गए यूजर्स, करने लगे ट्रोल


 बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी अपनी कमाल की एक्टिंग के साथ बेइंतहा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अब एक्ट्रेस का एक लेटेस्ट वीडियो सामने  आया है जिसमें वह बदले हुए हेयर स्टाइल में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक देख फैंस भी शॉक्ड रह गए हैं।  उनके इस शार्ट हेयर कर के लिए यूजर्स उन्हें जमकर कर ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें कि रविवार को बी टाउन एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट वीडियो अपलोड किया है जिसमें वे शॉर्ट हेयर स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। इपने न्यू हेयर स्टाइल के साथ कीर्तिकाफी खुश और बिंदास नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है 'एक महीने पहले मैंने ये फैसला किया था और मैंने कर दिखाया।'





कीर्ति कुल्हारी के इस वीडियो और बदले हुए लुक देखकर फैंस दंग रह गए हैं और उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'ये क्या कर दिया है।' दूसरे यूजर ने कमेंट किया 'अभी तो अच्छा लग रहा है क्योंकि नया-नया है, लेकिन कुछ दिन देखना अफसोस होगा।'