Read in App


• Thu, 30 May 2024 12:45 pm IST


रिकॉर्ड तोड़ रही दून की गर्मी, 43 डिग्री पहुंचा पारा


दून की गर्मी दिन पर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। गर्म हवाएं झुलसा रही हैं। बुधवार को देहरादून का तापमान ऑल टाइम रिकॉर्ड से सिर्फ एक प्वाइंट कम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2012 में 30 मई को दून का तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। स्थिति ऐसी ही रही तो यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।