Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 3 Sep 2022 1:25 pm IST


सशक्त भविष्य बनाने के लिए नशे से रहें दूर : डिप्टी एसपी


 रेवाधार मठपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना सशक्त भविष्य बनाने के लिए नशे का पूूूर्ण रूप से बहिष्कार करना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे के बहिष्कार, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा आदि विषयों पर जागरूक किया। विद्यार्थियों को उत्तराखंड पुलिस एप से संबंधित जानकारी देते हुए व उसे संचालित करने के बारे में भी बताया। वह शुक्रवार को विजडम पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

डिप्टी एसपी (संचार) ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। पुलिस कार्यालय से पहुंचीं कांस्टेबल डॉली जोशी ने विद्यार्थियों को उत्तराखंड पुलिस एप के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। स्कूल के करीब 150 छात्र-छात्राएं कार्यक्रम का हिस्सा बने। वहां स्कूल प्रबंधक गोपाल सिंह पटवाल, सह प्रबंधक रोशन अरोरा, प्रधानाचार्य कैलाश पांडे, कोऑर्डिनेटर नरेंद्र रावत मौजूद रहे। संचालन स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी ने किया।