Read in App


• Wed, 24 Mar 2021 11:19 am IST


युकां कार्यकर्ताओं ने मोदी के पुतले के साथ किया प्रदर्शन


अल्मोड़ा-पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से गुस्साए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मालरोड में पेट्रोल पंप के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अनियंत्रित महंगाई से आम जनता परेशान है लेकिन सरकार बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने में अब तक असफल साबित हुई है। उन्होंने मोदी सरकार पर जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया। वहां युकां के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ललित सतवाल, जिला महासचिव सुनील कठायत, हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग विक्रम नेगी, विपुल कार्की, दीक्षांत कोरंगा, हनी कार्की, संजू सिंह आदि थे।