Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 2 May 2023 11:01 am IST

नेशनल

महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का निधन, लंबे समय से थे बीमार...


महात्मा गांधी के पोते अरुण मणिलाल गांधी का 89 साल की उम्र में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। 

अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, अरुण गांधी पिछले काफी दिनों से बीमार थे।

ट्वीट में ही तुषार गांधी ने बताया कि, उनके पिता का अंतिम संस्कार आज ही कोल्हापुर में किया जाएगा।