Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 20 Oct 2021 4:44 pm IST


जेपी नड्डा ने मदन कौशिक से की फोन पर बात


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से फोन कर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी संगठन के सभी कार्यक्रम आगामी 24 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। प्रदेश में कोरोना काल में राहत कार्यों के लिए स्थापित कॉल सेंटर पूर्व की भांति कार्य कर रहे है और बूथ स्तर तक जुड़े है। उन्होंने कहा कि कुमायू क्षेत्र में जिलध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने राहत कार्यों में मदद के लिए दूरभाष पर वार्ता की।