Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Dec 2021 9:00 am IST


हिमालय कलब ने चूड़ाकर्म संस्कार पर रोपा पौधा


हिमालय कलब पैठाणी पर्यावरण गतिविधियों को लेकर सजग है। शादी समारोह और अन्य मांगलिक कार्यों में पौधरोपण एक अभियान के तौर पर संचालित किया जा रहा है। हिमालय कलब एवं समलौंण संस्था ने राठ क्षेत्र की पट्टी घुड़दौड़स्यूं के गांव चोपड़ियों में रोहित कठैत के पुत्र रुहान कठेत के चूड़ाकर्म संस्कार के मौके पर घर के आंगन में नारंगी का समलौंण पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। इससे पूर्व संस्था ने खंडगांव में भी पौधरोपण किया था।