Read in App


• Wed, 12 May 2021 12:50 pm IST


ग्रेड पे के मसले से नाराज पुलिस जवानों ने पहना काला मास्क


देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के जवानों के ग्रेड पे में हुई कटौती के मामले में पुलिस जवानों का सब्र अब टूटने लगा है हालांकि पुलिस मुख्यालय स्तर पर पहले ही इस विषय मे एक प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। उत्तराखंड में पुलिस जवानों के आंदोलन का ये दूसरा दौर माना जा रहा है। इससे पहले जवानो ने विरोध दर्ज कराते हुये कई वर्ष पहले काली फीती बांधते हुये विरोध दर्ज कराया था।आज कई वर्षों बाद काली फीती को काले मास्क की शक्ल देते हुये विरोध दर्ज कराना शुरु कर दिया गया है। वजह  प्रमोशन नहीं होने पर मिलने वाले ग्रेड पे में भी भारी कटौती कर दी गई है। कांस्टेबल को 20 साल की सेवा करने के बाद 4600 नहीं बल्कि 2800 रुपये का ग्रेड पे ही दिया जाएगा।।पुलिसकर्मियों के विरोध व समस्या को देखते हुये सीएम ने मामले के निस्तारण के लिये कमेटी का गठन कर दिया था लेकिन अभी तक कमेटी ने क्या निर्णय लिया और कल निकला ये स्पष्ट नही हो सका है।