Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Aug 2021 12:15 pm IST


अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बिजली का पोल हुआ धराशायी, मोहल्लेवासी रहे अंधकार में


बाजपुर।  एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का  पोल टूट गया।  इससे रात भर मोहल्ले की आपूर्ति ठप रही। सोमवार दोपहर बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने पोल बदलकर आपूर्ति सुचारु कराई। गनीमत रही कि घटना के समय पोल के आसपास कोई नहीं था। चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। सभासद के पति सुशील वर्मा की सूचना पर ऊर्जा निगम को जानकारी हुई। इधर, ऊर्जा निगम के ईई वीके सक्सेना ने बताया कि पोल बदलकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।