Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Aug 2021 9:00 pm IST


रेखा आर्य के पति की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस ने दी चेतावनी


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी ना होने से विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राजेंद्र बराकोटी ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता राजेंद्र बराकोटी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री के पति की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड के मामले में कैबिनेट मंत्री के पति के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी पर भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे साफ होता है कि बीजेपी सरकार गिरफ्तारी से बचा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंत्री के पति को जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता है,तो वो अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करेंगें।