Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 28 Jul 2022 4:39 pm IST


सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल शुरु, वेतन न मिलने से नाराज


उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम क्षेत्र एवं यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी में सफाई कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। आक्रोशित कर्मचारियों ने यहां जिला पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सफाई व्यवस्था ठप होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जानकी चट्टी से लेकर यमुनोत्री धाम क्षेत्र तथा पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था का जिम्मा जिला पंचायत उत्तरकाशी के पास है। जिला पंचायत द्वारा यहां सफाई कर्मचारी तैनात किए हुए हैं। लेकिन यहां समय से वेतन नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे जानकी चट्टी क्षेत्र में गंदगी पसरी हुई है । सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बीते 3 महीने से वेतन नहीं मिली है तथा पिछले वर्ष 2021 का भी 3 महीने का वेतन उन्हें नहीं दिया गया है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है तथा उन्हें खाना खाने की दिक्कत सामने आ रही है। जिला पंचायत के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है।