Read in App


• Sat, 14 Sep 2024 3:40 pm IST


सांप के काटने से छह साल की मासूम की मौत


ऊधम सिंह नगर : रुद्रपुर क्षेत्र के जाफरपुर में सांप के काटने से छह साल की मासूम की मौत हो गई। शव का मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार के रहने वाला ललित अपने परिवार के साथ जाफरपुर में रहता है। दो दिन पहले बारिश से घर पर पानी आ गया था और बिजली भी गुल हो गई थी। इस दौरान पानी के साथ सांप भी घर पर घुस गया और उसने ललित की छह साल की बेटी प्रियंका को काट दिया था। इस दौरान लाइट आ गई थी और परिजनों ने बिस्तर के पास सांप को देखा। सांप के काटने पर परिजन प्रियंका को जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।