DevBhoomi Insider Desk • Mon, 19 Dec 2022 1:30 pm IST
मनोरंजन
बेहद बोल्ड ड्रेस पहनकर इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, हुईं Oops Moment का शिकार
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इन्होंने इंडस्ट्री में बेहद कम समय में बुलंदियों को छू लिया है। प्रियंका अपने फैशन सेंस को लेकर भी खूब सुर्ख़ियों में रहती हैं लेकिन कई बार वे अपने ड्रेसिंग और स्टाइल की वजह से ट्रोल भी होती हैं। कई बार वे बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंटल हो जाती हैं। बता दें कि एक बार प्रियंका अवार्ड फंक्शन में बिना ब्रा के चली गई थीं। वहां पर जाने के बाद वो काफी अनकंफर्टेबल भी फील कर रही थीं।
बताया जाता है कि एक बार बाफ्ता अवार्ड में प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही बोल्ड आउटफिट पहन लिया था। उनका ये बोल्ड अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया था। इवेंट में प्रियंका ने एक गुलाबी रंग की जैकेट पहनी थी जो ऊपर से बंद थी। इसके साथ उन्होंने सफेद धोती पैंट को पेयर किया था। उनकी जैकेट का सिर्फ गला बंद था बाकी नीचे तक वह पूरी खुली थी। वो इस ड्रेस में काफी कॉन्फिडेंट लग रही थीं। प्रियंका इस ड्रेस में अपनी बोल्ड अदा से हर किसी को दीवाना बना रही थीं लेकिन उनका ये रिस्की फैशन उन्हें काफी महंगा पड़ गया था और वे काफी अनकंफर्टेबल हो गई थीं। उन्हें बार-बार अपनी ड्रेस को संभालना पड़ रहा था।