टिहरी : पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक एंव राजस्व सेवक संघ के जिला सचिव यशपाल सिंह नेगी ने जानकारी देते हुये बताया कि 23 दिसंबर शुक्रवार को संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशन के साथ जिला स्तरीय नई कार्यकारिणी का गठन किया जाऐगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। शुक्रवार को पर्वतीय राजस्व निरीक्षक सभागार में हाल नई टिहरी में संगठन का वार्षिक अधिवेशन के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाऐगा। उन्होंने सभी सदस्यों से वर्ष 2022 तक का सदस्यता शुल्क जमा करने तथा कोषाध्यक्ष को आय व्यय के ब्यौरे के साथ उपस्थित होने को कहा है।