Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 13 Aug 2021 5:37 pm IST


आम जनता की सेवा भाव के लिए हर बूथ में दो स्वास्थ्य स्वयं सेवक: भाजपा


भाजपा चम्पावत जिले के हर बूथ में दो स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैनाती करेगी। ये स्वयं सेवक कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने पर आम जनता की सेवा करेंगे। इसके लिए जल्दी ही 351 पुरुष और 373 महिलाओं को स्वयं सेवक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश मंत्री और कार्यक्रम की जिला प्रभारी किरन देवी ने बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।शुक्रवार को छतार स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा ने बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक की अध्यक्षता और कार्यक्रम के संयोजक श्याम ढेक के संचालन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को संचालित करने पर विचार विमर्श किया। जिला प्रभारी किरन देवी ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि पार्टी ने पूरे प्रदेश में 25 हजार स्वयं सेवक बनाने का लक्ष्य तय किया है।