भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यसमिति बैठक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यसमिति का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतुड़ी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने किया। कार्यसमिति को संबोधित करते हुये भाजपयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने कहा कि युवा मोर्चा टिहरी की सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाने का काम करेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रतूड़ी ने कहा कि युवाओं के दम पर भाजपा चरम पर जाने का काम करेगी।