Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 16 Jan 2025 5:51 pm IST

वीडियो

भाजपा के संकल्प पत्र पर कांग्रेस का हमला: झूठ का पुलिंदा या अधूरी सच्चाई?



उत्तराखंड में भाजपा ने हाल ही में  11 नगर निगमों के लिए संकल्प पत्र जारी किया। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की मुख्य प्रदेश प्रवक्ता गारिमा दसौनी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसे "सिर्फ एक और जुमला" और "सफेद झूठ का पुलिंदा" करार दिया। दसौनी ने कहा कि इस संकल्प पत्र को पढ़ने के बाद कुछ भी नया या ठोस दिखाई नहीं देता।