Read in App


• Wed, 16 Jun 2021 3:56 pm IST


असम राइफल्स का जवान शारदा नहर में डूबा


चंपावत-गढ़ीगोठ के पास शारदा नहर में डूबते साथी को बचाने के प्रयास में असम राइफल्स का जवान सोमवार शाम डूब गया। उसका पता लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। गढ़ीगोठ निवासी नवीन चंद्र जोशी (46) पुत्र स्व. त्रिलोक चंद्र जोशी असम राइफल्स में तैनात है। आजकल वह छुट्टी पर घर आया था। इसी दौरान सोमवार शाम वह अपने मित्रों के साथ शारदा नहर के पास बैठा था।