Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 31 Oct 2022 4:36 pm IST


टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग के लिए प्रदर्शन


बागेश्वर :  टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की यहां आयोजित बैठक में लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई। केंद्र सरकार ने टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने और निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। समिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि जब तक बागेश्वर में रेल नहीं आ जाती तब तक यहां का विकास संभव नहीं है। धार्मिक पर्यटन, साहसिक खेल तभी बढ़ेंगे जब यहां रेल पहुंचेगी। रेल की मांग आज की नहीं है। इसका सर्वे ब्रिटीशकाल में हो गया है। इसके बाद कई बार सरकारों ने इसका सर्वे कर दिया है। ब्रॉड गेज सर्वे के लिए 29 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। अब सरकार को चाहिए रेल मार्ग निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करे।