गुजरात के अहमदाबाद से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां अस्पताल में महिला और उसकी बेटी के शव मिलने से हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के कागडापीठ पुलिस थाने की सीमा के भीतर भूलाभाई पार्क के पास स्थित अस्पताल के अंदर से बदबू आ रही थी। बदबू तेज होने पर कर्मचारियों ने अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर एक अलमारी को खोला गया, अलमारी खुलते ही सभी के होश उड़ गए। दरअसल, उस अलमीरा में एक 30 साल की महिला का शव रखा हुआ था।
इसके बाद पूरे अस्पताल की जांच की गयी तो बिस्तर के नीचे एक और महिला का शव मिला जो कि उस महिला की मां की बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी होने पर स्थानीय थाने का अमला अस्पताल पहुंची।
इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को हत्या के आधार पर कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है। बताया जा रहा है कि, बेटी का शव ऑपरेशन थियेटर की अलमारी में मिला, और फिर पलंग के नीचे से मां का शव मिला।