Read in App


• Wed, 7 Apr 2021 1:25 pm IST


मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार


बागेश्वर-एसीपी का लाभ बंद किए जाने से नाराज मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। आक्रोशित कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर एसीपी के दिए गए लाभ की वसूली बंद करने सहित 21 सूत्रीय मांगों को पूरा करने को कहा। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।