Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 23 Apr 2022 4:55 pm IST


नगर निगम ने 150 किलो प्लास्टिक कैन जब्त की


नगर निगम की टीम ने शनिवार को गंगा घाटों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैन को जब्त करने की कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने हरकी पैड़ी और उसके आसपास से करीब डेढ़ सौ किलोग्राम प्लास्टिक की कैन जब्त की। इस दौरान चार हजार का जुर्माना भी नगर निगम की टीम ने वसूला। नगर आयुक्त ने गंगा घाटों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की कैन के खिलाफ अभियान चलाने के दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं। हाल ही में गंगा घाट के किनारे प्रतिबंधित प्लास्टिक की कैन बिक्री करने वालों से भारी मात्रा में प्लास्टिक की कैन जब्त की गई थी। शनिवार को भी नगर निगम की टीम ने हरकी पैड़ी गंगा घाट और उसके आसपास प्रतिबंधित प्लास्टिक की कैन की बिक्री की खिलाफ कार्रवाई की। टीम को इस दौरान हल्के-फुल्के विरोध का सामना करना पड़ा।