टीवी सीरियल उडारियाँ फेम एक्ट्रेस तेजो उर्फ प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 में नजर आएंगी। जी हां आपने सही सुना। प्रियंका बिग बॉस की कंफर्म कंटेस्टेंट में से एक हैं। बिग बॉस के घर में प्रियंका नजर आएंगी। उन्हें देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपको बताते चलें कि प्रियंका मॉडल और अभिनेत्री दोनों हैं। उन्होंने ये है चाहतें, परिणीति और अन्य कई जैसे टीवी शो में भूमिकाएँ निभाई हैं। लेकिन उन्हें पहचान मिली सीरियल उडारियाँ से। इस सीरियल में उन्होंने तेजो संधू की भूमिका निभाई है और वह इस समय घर-घर में मशहूर हैं। फिलहाल बिग बॉस 16 का प्रसारण 1 अक्टूबर से हो रहा है।