Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 May 2022 4:21 pm IST


घोड़े खच्चरों का किराया बढ़ाने के लिए डीएम को ज्ञापन


रुद्रप्रयाग:लगातार बढ़ रही मंहगाई के बीच गौरीकुंड में घोड़ा खच्चरों के किराए में इजाफा करने के लिए एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनप्रयाग से लेकर गौरीकुंड और केदारनाथ तक घोड़े खच्चरों के दरों में इजाफा किया जाना जरूरी है। ताकि यात्रा से उन्हें कुछ लाभ हो सके। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को दिए ज्ञापन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष मजदूर कल्याण एसोसिएशन अवतार सिंह नेगी, गौरीकुंड के पूर्व प्रधान राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, प्रधान अरविंद राणा, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह आदि ने कहा कि घोड़ा-खच्चरों के लिए वर्ष 2018 के निर्धारित दरों में इजाफा किया जाए। वर्तमान में बढ़ती मंहगाई के बीच घोड़े खच्चर के साथ खर्चा वहन करना मुश्किल हो रहा है ऐसे में यात्रा मार्ग पर किराया बढाने से मजदूरों को भी लाभ मिलेगा। ज्ञापन में कहा कि घोड़े खच्चरों की निर्धारित दरें बीते वर्षों से लगातार स्थाई रखी गई है, जबकि हर वस्तु का मूल्य लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान यात्रा के लिए मूल्य में वृद्धि की जानी जरूरी है।