Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 May 2023 10:08 am IST

मनोरंजन

पंचवटी पहुंचीं कृति सेनन, सीता गुफा मंदिर में देवी मां के सामने टेका माथा, साथ में नजर आये सचेत-परंपरा


 कृति सेनन आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'शहजादा' में नजर आई थीं। अब वे प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' ने नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर वे इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में कृति सीता की भूमिका निभा रही हैं। वहीं प्रभास राम और सैफ अली खान रावण के किरदार में निभाएंगे। गत दिवस यानी 29 मई को फिल्म का ट्रैक सांग 'राम सिया राम' रिलीज हो गया।
इस गाने को सचेत-परंपरा ने अपने सुरों से सजाया है। बोल  मनोज मुंतशिर ने लिखा है। अब एक्ट्रेस नासिक में पंचवटी के सीता गुफा मंदिर पहुंचीं और देवी मां के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया है। कृति सेनन के साथ सचेत-परंपरा भी देवी मां की आरती करते नजर आये। बता दें कि देवी मां की इस गुफा के बारे में कहा जाता है कि इस 'गुफा' ने भगवान राम और सीता को उनके वनवास के दौरान आश्रय दिया था।