Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 5:52 pm IST


डीएम से रिक्त पद पर तैनाती की मांग


चंपावत :  लोहाघाट के पटन गांव निवासी हेमा पाटनी ने पति की मृत्यु के बाद उनके स्थान पर रोजगार दिलाए जाने की मांग की है। शुक्रवार को इस संबध में उन्होंने डीएम नरेंद्र भंडारी को ज्ञापन दिया। बताया कि 17 जनवरी 2023 को उसका पति पुष्कर सिंह पाटनी बसान बारात में गया था। बारात से घर आने के बाद उसे संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। जो कि पाटी विकास खंड में कार्यरत था। उसकी मृत्यु के बाद परिवार का भरण पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि पाटी विकास खंड में एक रोजगार सेवक का पद रिक्त चल रहा है। उसे मृतक आश्रित के तहत उस रिक्त पद पर तैनाती दी जाए। जिससे उसके परिवार का भरण पोषण सही तरीके से सके।