Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 11 Aug 2021 11:47 am IST


आप ने तीज का आयोजन करते हुए अन्य पार्टियों पर बोला हमला


आम आदमी पार्टी ने मसूरी में तीज कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आप पार्टी के नेताओं ने महिलाओं को विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी उत्तराखंड पर राज किया है। लेकिन राज्य का विकास करने के बजाय दोनों पार्टियों ने सिर्फ अपना विकास किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता आप पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। वहीं जिस तरीके से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का विकास किया गया है उसी तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा।