Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 8 Feb 2022 11:57 am IST


प्रपोज डे टिप्स: ऐसे करें अपने प्यार का इजहार, लड़की हो जाएगी इम्प्रेस


प्यार के दीवाने आज वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी प्रपोज डे मना रहे हैं। यह खास दिन हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने क्रश को प्रपोज करके अपने दिल का हाल बयां करते हैं। आइए जानते हैं आखिर लड़कियों को पसंद होते हैं किस तरह प्रपोज करने वाले लड़के...

डेस्टिनेशन प्रपोज- लड़की को प्रपोज करने के लिए आप उसे उसकी पसंदीदा जगह पर ले जाकर वहां उससे अपने दिल की बात कह सकते हैं, फिर चाहे वो जगह उसका फेवरेट रेस्त्रां हो या कोई सनसेट पॉइंट। 

लव लेटर लिखें- लव लेटर, प्यार का इजहार करने का ये सबसे पुराना और प्यारा तरीका है। तो देर किस बात कि इस प्रपोज डे अपने मन की भावनाओं को शब्दों में पिरोकर उन्हें एक कागज पर लिखकर दें, उनका इम्प्रेस होना तय है।

कैंडल नाइट डिनर-  लड़की को कैंडल नाइट डिनर पर ले जाकर भी प्रपोज कर सकते हैं। डिनर पर जाने से पहले ही रेस्ट्रो में कुछ रोमांटिक म्यूजिक का इंतजाम कर लें। खाना सर्व करते हुए लड़की की प्लेट में गिफ्ट रखकर या फिर आप गाने पर डांस करते हुए उससे प्यार का इजहार कर सकते हैं।